मेरे घर के पास
हल्के अंधेरे से घिरा___एक रास्ता गुज़रता है।
और घने जंगलों में गुम होता हुआ।
सुबह होती है
शाम होती है
शरीर के पिंजरे में बंद मुझे घुटन सी होती है।
दिन होता है
किसी अप्सरा के आइना की तरह
सुंदर और साफ़
मगर रात_____होती है
किसी जादूगरनी की झाडू की तरह
भयावह।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें